फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हुई वारदात के बाद बढ़ाई गई बैंकों की सुरक्षा

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर तैनात गार्ड - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में पड़े डाके के बाद जिले में भी बैंकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैंक प्रशासन ने सीसीटीवी चेक करने के साथ ही गार्ड को गेट पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ने भी बैंकों में प्रतिदिन चेकिंग करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बैंकों में विशेष सुरक्षा नजर आई। स्टेशन रोड स्थित सैंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक शिवकुमार श्रीवास्तव ने सुबह कर्मियों के साथ बैठक करके सतर्क रहने की बात कही। बैंक में लगे सीसीटीवी, अलार्म चेक किए। शाखा प्रबंधक ने गेट के बाहर तैनात गार्ड को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैंक में सुरक्षा को लेकर आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बैंक में एक सशस्त्र गार्ड की तैनाती है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेंगे। 16 कैमरे लगे हुए हैं।
गार्ड को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कचहरी रोड स्थिति अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए दो गार्ड हैं। वहीं छह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अलार्म आदि व्यवस्था एकदम दुरुस्त है।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने के बाद पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी, अलार्म आदि की जांच की। वहीं बैंक में नजर आने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ व तलाशी ली गई।
संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें
एसपी ने सभी शाखा प्रबंधकों को बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक शाखा में थाना पुलिस के साथ ही वरिष्ठ अफसरों और हेल्पलाइन का नंबर अंकित करें। अगर कोई संदिग्ध नजर आए तो तत्काल सूचना पुलिस को दें।
सभी थाना प्रभारियों को बैंकों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक प्रबंधकों से भी कहा गया है कि वह सीसीटीवी दुरुस्त रखें। आमजन भी संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस का सूचना दें। -अशोक कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें