जिले में तीन माह पूर्व पत्नी की मौत के बाद से परेशान शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए।
कोटला रोड रामलीला मैदान के समीप दिव्यांग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सांतीनगर निवासी कमल किशोर (40) का शव रविवार को उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला रोड स्थित रामलीला मैदान के समीप पड़ा मिला। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि दिव्यांग युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
रेलवे लाइनपार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवनगर निवासी लक्ष्मीनारायण सक्सेना (50) फिरोजाबाद स्टेशन के समीप माल गोदाम के सामने से साइकिल लेकर पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी फिरोजाबाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की खबर सुनकर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।