फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: दुकान में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में भी बदमाशों से भिड़ा युवक, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

Mon, 22 Jun 2026 07:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने महिला अधिवक्ता के भाई को दुकान में घुसकर गोली मार दी। घायल युवक ने भी हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से मुकाबला किया, जबकि पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जमीन विवाद में बदमाशों ने महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मार दी। घायल युवक बदमाशों से भिड़ गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। भागते समय बदमाश राहगीरों की बाइकों में टक्कर मारने लगे। लोग वाहन छोड़कर भागे। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि पूर्व में शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण अपराधी बेलगाम हुए और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना रात करीब 9:57 बजे की है। राजपुर चुंगी के श्यामलाल मार्ग पर अधिवक्ता संगीता राठौर के भाई गौरव राठौर की परचून की दुकान है। संगीता ने बताया कि वह रविवार रात दवा लेने के लिए गई थी। इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए। उनमें से एक दुकान में घुसा और अचानक बंदूक निकाल कर भाई को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भागने लगे। भाई ने हिम्मत दिखाकर एक हमलावर का गमछा पकड़ लिया। बाइक रोक ली। इससे आरोपियों ने भाई को गोली मार दी।

भागते समय आरोपी दूसरों के वाहनों में टक्कर मारने लगे। लोग गाड़ियां छोड़कर भागे। बस्ती के दो युवकों ने भी उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी बंदूक दिखाकर भाग निकले। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। बस्ती में दहशत फैल गई। हमलावर आराम से निकल गए। अधिवक्ता संगीता राठौर का आरोप है कि उनका सुनील राठौर, टीटू, संदीप, सियाराम, अजय, प्रदीप राठौर आदि से जमीन पर कब्जे का विवाद है।

डेढ़ वर्ष से आरोपियों की साक्ष्य के साथ शिकायत की जा रही है। पुलिस सुनवाई नहीं करती है। आरोपी हत्या के उद्देश्य से आए थे। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने लगाया आरोप
मामले में दूसरे पक्ष के प्रदीप राठौर का कहना है कि वह एक महिला की परेशानी पर कार्रवाई की मांग करने थाना ताजगंज गए थे। घटना के समय वह बिजलीघर चौकी पर थे। पुलिस पूरी जांच करे और जो दोषी हो उसपर तत्काल कार्रवाई करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें