फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोली लगने से पिता की मौत, मां-बेटी घायल, घर में मिले तीनों खून से लथपथ

Tue, 11 Feb 2020 06:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात तकरीबन 10 बजे गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दंपती और उनकी बेटी खून से लथपथ घर में पड़े मिले। घायल बेटी ने पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रिटायर्ड फौजी, उसकी पत्नी और 17 साल की बेटी गोली लगने से खून से लथपथ घर में पड़े थे। पुलिस ने दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि पेट में गोली लगने से घायल बेटी को खुद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार नयति हॉस्पिटल ले गए। 

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेटी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने मां और पिता को गोली मार दी और खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंचे तो रिटायर्ड फौजी, उसकी पत्नी  और 17 साल की बेटी गोली लगने के खून से लथपथ घर में पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटी की हालत गंभीर

पुलिस ने दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। वहीं पेट में गोली लगने से घायल बेटी ने बताया कि पिता रिटायर फौजी थे, उन्होंने गोली मारी है। हकीकत क्या है इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिटायर्ड फौजी की मौत हो चुकी है, जबकि मां और बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। खास यह है कि उनके छोटे भाई को खरोंच तक नहीं आई। पिता के सीने में गोली लगी थी, जबकि मां के सिर में गोली पार हो गई है। बेटी के पेट में गोली लगी है। 

गांव में हुई सनसनी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। चर्चा है कि किशोरी ने मां और बाप को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि यह केवल चर्चा है। हकीकत का पता नौहझील पुलिस ही लगा सकेगी। 31 दिसंबर को अलका घर से लापता हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें