फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपहरण कर 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, दोषी को 10 साल का कारावास; कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Fri, 12 Dec 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में अदालत ने ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरई मोड़, मीरा विहार निवासी गजेंद्र सिंह को दोषी माना। एडीजे-29 दिनेश कुमार चौरसिया ने उसे 10 साल का कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना ताजगंज में दर्ज केस के अनुसार, किशोरी के पिता ने तहरीर दी थी। बताया कि वह 7 अक्तूबर 2018 को पत्नी के साथ बाहर गए थे। 13 साल की पुत्री घर में अकेली थी। शाम को लौटे तो पुत्री घर में नहीं मिली। पता चला कि आरोपी गजेंद्र को साथ ले जाते देखा गया। 

पुलिस ने केस दर्ज कर 14 अक्तूबर 2018 को आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी को मुक्त कराया गया। 14 नवंबर 2018 को विवेचक ने आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने किशोरी के नाबालिग होने की वजह से उसकी सहमति को उसका कोई विधिक अधिकार नहीं माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें