फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं आत्महत्या कर रहा हूं, पत्नी से परेशान हूं, एसएसपी के हेल्प लाइन नंबर पर संदेश आते ही दौड़ी पुलिस और फिर...

Mon, 15 Mar 2021 09:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएसपी के व्हाट्स एप हेल्पलाइन नंबर (9454458046) पर लोग मैसेज और वीडियो के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं। रविवार रात को नंबर पर मैसेज आया।
विज्ञापन
आगरा पुलिस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी बबलू कुमार के व्हाट्सएप हेल्प लाइन नंबर पर रविवार की रात एक युवक ने मैसेज करके पुलिस के होश उड़ा दिए। युवक ने लिखा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी, सास और ससुर होंगे। इस पर पुलिस दौड़ पड़ी। युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन पता की गई। इसके बाद उसे खोज निकाला गया। युवक की काउंसिलिंग की गई। अब उसे पत्नी के साथ बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


एसएसपी के व्हाट्स एप हेल्पलाइन नंबर (9454458046) पर लोग मैसेज और वीडियो के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं। रविवार रात को नंबर पर मैसेज आया। इसमें लिखा था कि मेरी पत्नी मुझे और मेरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहती है। मेरी मौत का कारण सिर्फ मेरी पत्नी, उसके पिता और सास होंगी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत करने वाले को काल किया गया, लेकिन उसने कई कॉल रिसीव नहीं किए। बाद में उसने बात की।
मथुरा में बाबा रामदेव: बढ़ते कोरोना संक्रमण पर दी सलाह, बीमारी से लड़ने का योग ही सबसे उत्तम उपाय
विज्ञापन


कहा कि पत्नी घर से तीन लाख रुपये और जेवरात लेकर अपने पिता के पास चली गई है। इससे वह मानसिक तनाव में है। खुदकुशी करने जा रहा है। इस पर पुलिस ने उससे पता पूछा। मगर, उसने पता बताने से मना कर दिया। इस पर सर्विलांस की मदद से शिकायतकर्ता की लोकेशन निकाली गई। यह सिकंदरा क्षेत्र की निकली। इस पर सिकंदरा पुलिस को युवक के पास जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस कुछ ही देर में घर पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

काउंसिलिंग के लिए पति-पत्नी को थाने बुलाएगी पुलिस 
युवक सिकंदरा क्षेत्र स्थित गौरी कुंज कालोनी का रहने वाला था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि युवक पत्नी के मायके जाने से परेशान था। इस पर उसकी काउंसिलिंग की गई। उसे बताया कि कोई भी समस्या पर पुलिस मदद करेगी। वह परेशान नहीं हो। अगर, पत्नी से कोई शिकायत है तो उसे दूर करा दिया जाएगा। दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। उससे कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या को समाधान नहीं है। इससे परिवार की परेशानी बढ़ती है। इस पर युवक मान गया। उसने यही कहा कि अब वह ऐसा कुछ भी नहीं करेगा। इस पर पुलिस लौट आई। अब दोनों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें