आगरा के नामनेर में शराब पीने के लिए 50 रुपये नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला कर कान काटने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
आगरा के सदर बाजार थाना के नामनेर क्षेत्र में शराब पीने के लिए 50 रुपये नहीं देने पर युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। घटना चार अगस्त की रात करीब 8:30 बजे नामनेर चौपाल के पास की है। पीड़ित नीरज ने पुलिस को बताया कि वह चौपाल के पास कैरम खेल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मोहल्ले का मोहन वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 50 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से उसके कान पर वार कर दिया।