फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में गोली लगने से मौत, मृतक की जेब में मिली कारतूस ने खड़े किए सवाल

Fri, 02 Nov 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पेड़ से टिका मृतक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात हो गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव एक पेड़ से टिका मिला। इस हत्या ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। दरअसल मृतक की जेब से एक कारतूस मिली है। 

विज्ञापन


22 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र शांति स्वरूप थाना बागवाला के गांव सरमनपुर का रहने वाला था। वह अपने एक भाई के साथ एटा कोतवाली देहात के चांदपुर गांव में रहकर टेंपो चलाता था। चंद्रपाल गुरुवार रात को घर नहीं आया। सुबह उसका शव अलीगंज रोड स्थित एक कॉकेलज के पास पेड़ से टिकी मिली। 

ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के सीने में गोली लगने से हत्या होना बताया जा रहा है। पुलिस को मृतक की जेब से एक कारतूस भी मिली है। इसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक का अपराधिक रिकार्ड अब तक सामने नहीं आया है। इस संबंध में अन्य जिलों और थानों से जानकारी ली जा रही है। हत्या की जांच में कारण सामने आ जाएगा। 

मृतक के भाई का कहना है कि चंद्रपाल आटो चलाता था। वह काम पर घर से सुबह चला जाता था और देर रात घर आता था। कई बार रात को आता भी नहीं था। इस कारण जब वह गुरुवार को नहीं आया, तो ज्यादा पूतताछ नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें