फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर देर रात दौड़ा आग का गोला, मच गई अफरातफरी

Fri, 02 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात आग का गोला दौड़ा। जिसने भी इसे देखा, वह घबरा गया। जब तक गाड़ी की आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब तक दोनों तरफ से आवागमन बंद रहा। गाड़ी की आग बुझने के बाद आना-जाना शुरू हुआ। घटना मथुरा के पास मांट की है।

विज्ञापन


मथुरा के मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 104 के पास नोएडा से आगरा की ओर क्रेन आ रही थी। उसमें चलते-चलते अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला दौड़ता देख लोग अचरज में पड़ गए और घबरा गए। लोग जहां के तहां रुक गए। 

जैसे ही क्रेन ड्राइवर को गाड़ी में आग की भनक लगी। उसने गाड़ी खड़ी कर दी। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। इस बीच एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की लाइन लग गई। गाड़ी की आग बुझाई गई। इसके बाद गाड़ियां रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आग का कारण शार्टसर्किट हो सकता है। इस घटना में क्रेन जल गई है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें