फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी और सास ने दिया ऐसा दर्द...उसने मम्मी-पापा के नाम लिखा रुला देने वाला पत्र, फिर उठाया ये कदम

Sat, 11 Oct 2025 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना का एक युवक घर में पत्र छोड़कर लापता हो गया। इस युवक कापत्नी से केस चल रहा है। उसने अपने मम्मी-पापा के नाम एक पत्र छोड़ा है, जिसके बाद अनहोनी की आशंका को लेकर घरवाले दहशत में हैं। 
विज्ञापन
लापता हुआ युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। अहमदाबाद जा-जाकर थक चुका हूं। अब मुझ में इतनी ताकत नहीं है, मैं आगे केस लड़ सकूं...। ट्रांस यमुना निवासी रवि राठाैर ने यह पत्र अपने मम्मी-पापा को लिखा है। उसके खिलाफ पत्नी ने 4 साल पहले दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। तारीख से लाैटने के बाद वह मोबाइल रखकर लापता हो गया। तब से परिजन बेटे की सलामती के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


 

महावीर नगर, ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी महेश बाबू ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। वहीं खोका में घरेलू सामान की बिक्री करते हैं। बेटा रवि प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। उसकी शादी वर्ष 2016 में अहमदाबाद (गुजरात) में हुई थी। दो बेटियां हैं। वर्ष 2021 में बहू मायके चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई।

ये भी पढ़ें -  सांपों का खूनी खेल: एक दिन में 12 लोगों को डसा, इसलिए काले नाग पड़े पीछे....किशोर की मौत; ये गलती न करें




 

एक दिन पता चला कि उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इसमें पति सहित ननद, सास और ससुर को भी नामजद कर दिया। अब कोर्ट में केस विचाराधीन है। तब से पूरा परिवार तारीख करने में लगा हुआ है। महेश ने बताया कि रवि 8 अक्तूबर को अहमदाबाद में तारीख करने गया था। दूसरे दिन वापस आया। चाय पीने के बाद मोबाइल रखकर चला गया। तब से उसका कोई पता नहीं है। घर में बेड पर एक कागज पर उसने अपने कहीं जाने के बारे में लिखा है। उधर, डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता युवक की तलाश में टीम लगी है।

 
विज्ञापन

मुझे कुछ होने पर घरवाली और सास जिम्मेदार
रवि ने अपने पत्र में मम्मी-पापा को लिखा है कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार मेरी घरवाली और उसकी मम्मी होंगी। पापा-मम्मी मुझे माफ करना। आपका बेटा रवि। अगर मुझे कुछ भी हो जाए तो इन दोनों को मत छोड़ना...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें