फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में भतीजों ने लाठी डंडों से पीटकर की चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम हरनामपुर में मेड़ के विवाद में भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। परिजनों ने हत्यारोपी दो भतीजों एवं भतीजे की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रामवीर (55) पुत्र गंगा सिंह निवासी हरनामपुर का अपने भतीजे रविंद्र व बंटू से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की देर शाम इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रविंद्र और बंटू ने रामवीर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी होने पर अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई।
सीओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामवीर के पुत्र सुरजीत का आरोप है कि उसके पिता की मारपीट कर हत्या कर दी है। सुरजीत ने रविंद्र, बंटू एवं बंटू की पत्नी सीमा के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें