फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवक ने तालाब में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर; देखें वीडियो

Sat, 04 Oct 2025 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर में हुई कलह की वजह से युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
तालाब में की जा रही युवक की तलाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी विकासखंड के गांव दूल्हारा में एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। परिजनों ने जब ये दृश्य देखा तो चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


घटना बीती रात करीब 10 बजे की है, जब दुल्हारा निवासी संजय (40 वर्ष) पुत्र श्यामलाल ने तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के अनुसार गृह क्लेश के चलते युवक ने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। 9 घंटे के प्रयास के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है, युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


वहीं 9 घंटे बाद भी गांव में किसी भी रेस्क्यू टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।  घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी, तहसीलदार राजस्व टीम के साथ एवं प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीएसी की गोताखोर टीम बोट लेकर मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण तालाब में ट्रॉली लगाकर खाली करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें