मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव मांट मूला में बुधवार को मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक युवक ने गृह क्लेश के चलते घर में पंखे से लटककर और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मरने से पूर्व उसने अपने हथेली पर सुसाइट नोट भी लिख छोड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव मांट मूला निवासी गिर्राज सिंह की जनता इंटर कॉलेज की दुकानों में यशोदा कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व गिर्राज व उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगडा़ हो गया था। इससे उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।