फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी बच्चों संग मायके गई, बंद कमरे में तीन दिन तक लटकी रही पति की लाश; दुर्गंध आने पर खुला राज

Mon, 22 Jun 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कासगंज के सनौड़ी गांव में 42 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला, जो प्रारंभिक जांच में तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव सनौड़ी में रविवार की देर शाम युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, शव तीन दिन पुराना है। उसकी पत्नी नीलम 15 जून को अपने मायके जालौन चली गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव सनौड़ी निवासी अवधेश (42) का शव रविवार को उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को उसके भाई गुड्डू ने बताया कि अवधेश की पत्नी नीलम 15 जून को तीन बच्चों के साथ मायके जिला जालौन के उरई चली गई थी। तब से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। वह कुछ दूरी पर बने दूसरे घर में रहता था। कई दिनों तक भाई दिखाई नहीं दिया तो वह उसके घर पहुंच गया।

इस दौरान घर अंदर से बंद होने और तेज दुर्गंध आने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुई तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में आसपास के लोगों व परिजन से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें