आगरा के ताजगंज में बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को बंद कमरे में उसकी पत्नी का शव मिला, जबकि पति फरहान का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता पति की तलाश की जा रही है।
आगरा के ताजगंज के पूर्वी गेट नगला पेमा रोड पर बंद कमरे में युवक की लाश की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता ने बेटे की मृत्यु की सूचना देते हुए पुत्रवधू के फरार हो जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख हैरान रह गई। अंदर महिला की लाश मिली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगला पेमा रोड निवासी फरहान के पिता ने सुबह-सुबह पुलिस को सूचना दी कि पुत्रवधू ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। लाश को कमरे में बंद कर वो फरार हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महिला की लाश मिली। शिनाख्त के बाद पता चला कि ये लाश फरहान की पत्नी की है। पुलिस ने पता किया तो फरहान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।