फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नहर किनारे खेत में मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Feb 2020 03:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के कुसमरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक ग्रामीण का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नगला नीम निवासी रमेशचंद्र पुत्र जंगी सिंह (उम्र 55 वर्ष) शुक्रवार दोपहर तकरीबन दो बजे पड़ोसी गांव हविलिया से गन्ना का रस लेने गए थे। वापस न आने पर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नही चला। 

रात तकरीबन 10 बजे उनका शव भीखपुरा के पास नहर के किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी विजय वर्मा सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि रमेशचंद्र की हत्या कर शव को फेंका गया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें