फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर जख्मों के निशान, हत्या की आशंका

Wed, 09 Mar 2022 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

गोवर्धन के गांव मलसराय के जंगल में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
शव के पास बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में मलसराय के जंगल में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


गांव मलसराय के जंगल में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त श्याम (40) पुत्र ब्रजकरन के रूप में की। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। 

परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। गोवर्धन थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने कहा कि मृतक युवक शराब का आदी बताया गया है। शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें