फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: मिट्टी खिसकने से कुएं में दबा ग्रामीण, बचाव अभियान जारी

Fri, 25 Jun 2021 02:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

मुन्नालाल पुत्र सुंदर सिंह के खेत में बोरिंग का कुआं बना हुआ था। तीन वर्ष पहले बोरिंग फेल हो गया था। उसके बाद से कुआं किसी प्रयोग में नहीं आ रहा था। कुएं में लगी ईटों को निकालने के लिए वह कुएं में उतर गया।
विज्ञापन
कासगंज: कुएं में दबे व्यक्ति को निकालने के लिए लगी जेसीबी मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में शुक्रवार की सुबह नलकूप के 30 फीट गहरे कुएं में उतरा युवक मिट्टी की ढाय गिरने से दब गया। घटना के बाद से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव अभियान तेज करने के लिए कहा।

विज्ञापन


मुन्नालाल पुत्र सुंदर सिंह के खेत में बोरिंग का कुआं बना हुआ था। तीन वर्ष पहले बोरिंग फेल हो गया था। उसके बाद से कुआं किसी प्रयोग में नहीं आ रहा था। कुएं में लगी ईटों को निकालने के लिए वह कुएं में उतर गया। कुएं के ऊपर तिपाई लगाकर ईटें निकालना शुरू कर दिया। जब कुएं की ईंटें निकाली जा रहीं थीं तभी कुएं की मिट्टी की ढाय भरभराकर गिर पड़ी और मुन्ना लाल दब गया। ऊपर खड़े मजदूर जो तिपाई के माध्यम से ईंटें खींच रहे थे। उन्हें मुन्ना लाल की चीख सुनाई दी, लेकिन तब तक मुन्ना लाल ढाय की मिट्टी में पूरी तरह दब गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार अजय कुमार, इंस्पेक्टर ढोलना वीरेंद्र इंदौलिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जेसीबी मंगाकर कुएं के बराबर खोदाई शुरू कराई। मुन्नालाल की पत्नी मौहरश्री, पुत्री रजनी, रेनू, प्रशांत का रो-रोकर बुरा हाल था।

पिता को निकालने के लिए पुत्री ने लगाई कुएं में छलांग
दुर्घटनास्थल पर उस समय लोगों की धड़कनें बढ़ गई जब ग्रामीण की बड़ी बेटी रजनी ने कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन कुएं में मिट्टी होने के कारण रजनी करीब 15 फीट गहराई पर पहुंची। ग्रामीणों ने डलिया और रस्सी के माध्यम से रजनी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पहले मजदूर निकाल रहे थे ईंटें
सुबह के समय ग्रामीण मुन्नालाल ने दो मजदूरों को ईंटें निकालने के लिए लगाया था। पहले वे दोनों मजदूर ही ईंटें निकालने की कवायद में जुटे थे। इसी बीच ग्रामीण मुन्नालाल के पिता सुंदर सिंह ने के कहने पर वह मौके पर पहुंच गया। मजदूरों को ईंटें निकालने में हो रही असुविधा को देखते हुए वह स्वयं ही कुएं में उतर गया।
विज्ञापन


अपराजिता: अपनों ने छोड़ा...खुद तय की सफलता की डगर, शहर में बनाई पहचान, पढ़िए इनकी कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें