फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रिश्तेदारों के साथ दीवार पर चढ़कर घर में घुसा युवक, नाबालिग लड़की का किया अपहरण

Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक युवक दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी को अगवा कर ले गया। घटना के वक्त भीड़ जुट गई, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
दीवार पर चढ़कर घर में घुसे थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। दीवार फांदकर घर में घुस गया। परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग जुट गए, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी बरामद कर ली गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन

 
वीडियो 27 अक्तूबर का बताया गया है। 17 वर्षीय किशोरी को गांव का अरुण परेशान कर रहा है। परिजन का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है। घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया। उसके साथ रिश्तेदार भी थे। आरोपी घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गया। विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपी बेटी को खींचकर ले गया।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप 

परिजन चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में अरुण उर्फ लाला, लवकुश, रंजीत, महेश, कृष्णा, धर्मेंद्र, रिंकू, रवि, सुदेश, विनय नामजद हैं। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वह आशा ज्योति केंद्र में है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता नाबालिग है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें