फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एआई से वित्त मंत्री के बने वीडियो का प्रचार कर ठगे 26.42 लाख रुपये

Thu, 01 Jan 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फेसबुक पर एआई से बने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वीडियो से फर्जी कंपनी का प्रचार कर साइबर अपराधियों ने शाहगंज के अर्जुन नगर निवासी विशाल कुमार को जाल में फंसा लिया। विदेशी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर कई गुना मुनाफा का लालच देकर कई खातों में 26.42 लाख रुपये जमा कराकर हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहगंज के अर्जुन नगर, दशरथ कुंज निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह व्यापारी हैं। उन्होंने 19 मई को फेसबुक पर विज्ञापन देखा। उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो था। विदेशी ट्रेडिंग कंपनी नाका सॉल्यूशन में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। लिंक पर क्लिक करने पर पहले एक नंबर से व्हाट्सएप पर बात हुई। उसने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया और 20 हजार रुपये यूपीआई के जरिये जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया।
इसके बाद अलग-अलग स्कीम बताकर 19 जून से 17 सितंबर तक विभिन्न खातों में 26.42 लाख जमा करा लिए। कुछ दिन बाद जरूरत पड़ने पर उन्होंने मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो टैक्स जमा करने पर रकम निकासी होने की जानकारी दी गई। अपनी ही रकम निकालने में टैक्स की बात कही जाने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ज्यादा मुनाफे की बात हो तो न करें भरोसा
एडीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर किसी का भी फेक वीडियो बनाया जा सकता है। भारत के किसी प्रतिष्ठित पद पर बैठा व्यक्ति किसी विदेशी कंपनी का प्रचार नहीं कर सकता है। साइबर अपराधी निजी जानकारी लेकर या मुनाफे का लालच देकर ठगी करते हैं। कोई व्यक्ति अगर जरूरत से ज्यादा मुनाफे का लालच दे रहा है तो उस पर भरोसा नहीं करें। साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें