फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बाइक हटाने को लेकर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, युवक की मौत

Sun, 12 Jun 2022 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

औंछा क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में शनिवार शाम को मामूली बात पर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। पथराव हो गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार की शाम बाइक हटाने को लेकर गांव मोहकमपुर के पास दो लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। पत्थर लगने से घायल एटा के गांव उम्मेदपुर निवासी व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। वबाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जनपद एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवासी 27 वर्षीय सुभाष चंद्र शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित गांव मोहकमपुर में साप्ताहिक बाजार में आया था। उसने अपनी बाइक को गांव उसनीधा निवासी शिवम चौहान की गिट्टी बालू की दुकान के आगे खड़ा कर दिया। दुकान के आगे से बाइक हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज के बाद हाथापाई हो गई। दोनों ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। 

दहशत के चलते घरों में छिपे लोग 

कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर चले। बवाल होता देख इलाके के लोग दहशत के चलते घरों में छिप गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्ष के लोग भाग गए। पथराव में सुभाष के 50 वर्षीय भाई राजेंद्र सिंह घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए एटा ले गए जहां राजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाना औंछा पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

सीओ कुरावली संजय कुमार वर्मा ने कहा कि वाहन हटाने को लेकर दो पक्ष के लोगों में हुए विवाद के बाद पथराव हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति की पत्थर लगने की वजह से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें