फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़क किनारे खड़े कैंटर से टच हुई हाईटेंशन विद्युत लाइन, करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 01 Sep 2022 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (आगरा)

सार

फतेहाबाद में सड़क किनारे खड़े कैंटर से हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार छू गया, जिससे वाहन में करंट दौड़ गया। जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कैंटर के पास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद बाईपास रोड पर खड़ी कैंटर ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन का तार छू गया, जिससे उसके पहिये में आग लग गई। इस दौरान कैंटर में बैठे तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से झुलस गए। चालक ने उपचार के दौरान ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन 12:00 बजे थाना निबोहरा क्षेत्र के रामगढ़ रहने वाले नाहर सिंह कैंटर फिरोजाबाद रोड स्थित बाईपास पर भाड़े के लिए ले जा रहा था। रास्ते में उसने कैंटर को खड़ा कर दिया, इस दौरान गाड़ी में चालक समेत 3 लोग सवार थे। कैंटर गाड़ी ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन के नीचे खड़ी थी, अचानक से तार कैंटर से टच कर गया, जिससे गाड़ी में करंट आ गया, जिससे उसके पहिये में आग लग गई। इससे गाड़ी में बैठे अशोक और चालक नाहर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। वही गाड़ी में बैठा पप्पू बाल-बाल बच गया।

चालक नाहर सिंह की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। तो वहीं घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और नाहर सिंह की मौत के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंच गए। एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडे भी गांव पहुंचे तथा परिजनों को समझाया। लखना ने बताया कि नाहर सिंह ने अभी तीन महीने पहले ही यह गाड़ी खरीदी थी और उसका एक पुत्र है। सीओ फतेहाबाद सौरभ कुमार सिंह का कहना है कि करंट लगने से चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें