फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: करंट लगने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 07 Nov 2019 12:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के रैपुरा रोड संतोषनगर में मकान में पत्थर घिसाई के दौरान बिजली करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दरवेश यादव हत्याकांड: आरोपियों को क्लीन चिट, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, बंद हुई फाइल

थाना रामगढ़ क्षेत्र के भीकनपुर मिलिक निवासी मोंटी सिंह (22) पुत्र तज्जन सिंह पत्थर की घिसाई का काम करता है। बुधवार को सुबह थाना उत्तर के रैपुरा रोड संतोषनगर में अलका जैन पत्नी स्व. अनूपचंद्र जैन के मकान में पत्थर की घिसाई का काम करने गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ताजमहल की खूबसूरती देखकर कायल हुए दुनियाभर के न्यायाधीश, जमकर खिंचाए फोटो

पत्थर की घिसाई करने के दौरान मशीन में करंट आ जाने के कारण वह अचेत होकर गिर गया। अलका जैन ने तत्काल इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। मोंटी के पिता तज्जन सिंह व मां एवं भाई मौके पर पहुंच गए। रैपुरा रोड स्थित मकान पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। 
 
विज्ञापन

परिजनों ने हंगामा भी करना शुरू कर दिया। एसएचओ उत्तर एवं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों के साथ शव को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव को सीधे पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया।

एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने कहा कि पत्थर की घिसाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 

एक वर्ष पूर्व हुई है मोंटी की शादी 
करंट लगने से मृत हुए मोंटी की मां गुन्नोदेवी ने बिलखते हुए बताया मोंटी की शादी एक वर्ष पूर्व मंजीता से हुई थी। हमें क्या पता था कि बेटा हमारा साथ छोड़ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें