सड़क हादसे में किसान की गई जान
औंछा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के पास रविवार की देर शाम कुरावली से दावत खाकर घर लौट रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मही निवासी 50 वर्षीय किसान जिलेदार सिंह रविवार की शाम थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिछिया में एक कार्यक्रम में गए थे। देरशाम वहां से दावत खाकर मोपेड से घर आ रहे थे। मोपेड जब थाना क्षेत्र में गांव भगवंतपुर के पास पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।