फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अागराः हाईवे पर ट्रक ने स्कूटर सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

Sat, 10 Feb 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर हाईवे भी जाम रहा। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में आवास विकास के सेक्टर 7 निवासी मेठाराम आसनानी अपने स्कूटर से हाईवे के रास्ते जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। 

हादसे में मेठाराम आसनानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर हाईवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें