फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः अधेड़ की बेरहमी से हत्या, जंगल के बीच इस हाल में मिला शव

Sat, 10 Feb 2018 02:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा के रुनकता स्थित जऊपुरा के जंगल में शनिवार को एक अधेड़ की लाश मिली। शव देखकर लग रहा था कि उसकी बे‌रहमी से ‌हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मूल रूप से मोहम्मदपुर के रहने वाले ओमप्रकाश (50) आगरा के अरतौनी में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। शुक्रवार शाम को करीब 7 बजे वे अपने घर से गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।  

शनिवार को जऊपुरा के जंगल में एक व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली। उसकी शनाख्त ओमप्रकाश के रूप में हुई। ओमप्रकाश के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। परिवार वालों ने उनकी किसी भी रंजिश से इनकार किया है। मामले में मृतक की बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें