फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः झगड़े के दो दिन बाद पेड़ पर लटका मिला युवक, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

Fri, 22 May 2020 04:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

विगत बीस मई को गांव के लोगों से हुआ था झगड़ा 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव गौसपुर में एक ग्रामीण का शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गांव गौसपुर निवासी राजेंद्र (40) पुत्र निहाल सिंह का शव शुक्रवार सुबह घर के पीछे नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना एका पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लॉकडाउन में 'गंगाजल' के लिए संघर्ष, दिन निकलते ही शुरू होती है पानी की जद्दोहद 
विज्ञापन


पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विगत 20 मई को गांव के ही चार लोगों से उनके परिवार का झगड़ा हो गया था। झगड़े में उनके परिवार के लोग घायल हो गए थे। पुलिस में शिकायत करने पर उनका मेडिकल कराया गया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के भाई कालीचरन ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को लटकाने की तहरीर दी है। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने कहा नीम के पेड़ पर व्यक्ति लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना एवं कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस की कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल
थाना जसराना क्षेत्र के गांव दिहुली में रवि की मौत और अब थाना एका क्षेत्र के गांव गौसपुर में राजेंद्र की मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। दिहुली में मारपीट के मामले में उपचार के दौरान रवि के बड़े भाई की मौत होने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन 25 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस सवालों के घेरे में आ गई।

ब्रायोनिया एल्वा-200 दवा से कोरोना मरीज सात दिन में ठीक होने का दावा

वहीं गौसपुर में दो दिन पूर्व गांव में हुए विवाद में राजेंद्र को पिटाई लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें