फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Crime: सरसों के खेत में मिला व्यक्ति का शव, ज्वलनशील पदार्थ डालकर की गई थी जलाने की कोशिश

Sat, 11 Feb 2023 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मृतक की शिनाख्त न हो सके, इसलिए किसी ज्वलनशील पदार्थ से लाश को जलाने का प्रयास किया गया। एसएसपी ने इस मामले में खुलासे के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जैंत पेट्रोल पंप के पास खेत में करीब 32 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी व एसपी सिटी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। व्यक्ति की पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर को जलाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छ्टीकरा निवासी जसवंत ने बताया कि सुबह 8 बजे जब वह अपने खेत पर घूमने के लिए गया था। तो उसे खेत की तार फेंसिंग टूटी हुई मिली। उसके पास कुछ खून के निशान पड़े थे। खेत में खड़ी सरसों भी टूटी हुई थी। संदेह होने पर जब उसने अंदर जाकर देखा तो एक लाश खेत में दिखाई पड़ी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना पाकर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक के साथ जैंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की गई। दाएं हाथ व सीने पर शर्ट जली हुई थी। गले पर कटे के निशान थे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं। युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। शिनाख्त की जा रही है। पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें