फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Mar 2022 08:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। उसके परिजनों ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
मृतक योगेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के रामगढ़ निवासी योगेश (28) का शव गुरुवार की सुबह खेत के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। युवक एक दिन पहले से लापता था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


रामगढ़ गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र योगेश बुधवार को घर से निकला था, तभी से लापता था। देर तक घर नहीं आने पर उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह गांव से ही कुछ दूर योगेश का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। 

गांव की महिला से थे संबंध 

छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि योगेश के संबंध गांव की ही एक महिला से थे। जिसके चलते युवक की हत्या की गई है। पिता विजेंद्र सिंह ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर थाने में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक दिन पूर्व उसके बेटे को महिला के साथ घरवालों ने देख लिया था। इन लोगों ने ही हत्या कर योगेश का शव पेड़ से लटका दिया है। 

थाना प्रभारी निबोहरा अनुज कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर गांव रामगढ़ के महेंद्र सिंह, मलखान सिंह, नाहर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार और पवन के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें