फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जाने के लिए छोटे भाई की पत्नी की काट दी नाक, बेटी को पीटा

Sat, 09 Dec 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
विज्ञापन
knife - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा में फरह के गांव बेरी में एक युवक ने अपने छोटे भाई की पत्नी की दरांती से नाक काट दी। उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। महिला ने जेठ व उसकी पुत्री के खिलाफ फरह थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पीड़िता गीता ने शनिवार को थाना फरह में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। उसका पुत्र बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करता है। पुत्री के साथ वह घर रहती है। 

जेठ वीरी सिंह ने उसके घर के  रास्ते पर कब्जा कर लिया है। वह उसकी जमीन को हड़पना चाहता है। एक दिसंबर को वह घर पर थी। जेठ व उसकी पुत्री राजकुमारी ने घर आकर उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


शोर सुनकर उसकी पुत्री माधुरी भी आ गई। वीरी सिंह ने उसकी दरांती से नाक काट दी और भाग गए। सीओ विनय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें