नशे का केमिकल मांगने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोपी पवन ने गुस्से में बियर की बोतल तोड़कर आरिफ के पेट में घोंप दी थी। इससे आरिफ की माैत हो गई थी। कोर्ट ने पवन को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांच की टूटी बोतल युवक के पेट में घोंपकर हत्या करने के आरोप में 23 अक्तूबर 2023 को सत्र न्यायालय एडीजे नितिन ठाकुर ने सदर थाना क्षेत्र के काछीपुरा निवासी दोषी पवन अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दोषी ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सिद्धार्थ और प्रशांत मिश्रा की बेंच ने अपील स्वीकार कर हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोषी पाया। आजीवन कारावास की सजा को कम कर जेल में बिताई 8 साल 10 महीने के कारावास की सजा सुनाकर रिहाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार में दर्ज केस के अनुसार कैंट निवासी जावेद ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि वह अपने बड़े भाई आरिफ व अन्य के साथ कैंट स्टेशन पर कबाड़ा बीनने का काम करते हैं। भाई आरिफ और आरोपी पवन अग्रवाल नशा करते थे। 16 जून 2016 की रात उनका भाई आरिफ और गौरव मछली मार्केट के पास डिवाइडर पर सो रहे थे। रात 3 बजे आरोपी पवन अग्रवाल ने आरिफ को आकर जगा दिया।
उससे नशे का केमिकल मांगने लगा। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी पवन ने गुस्से में बियर की बोतल तोड़कर आरिफ के पेट में घोंप दी। कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। मुकदमे के विचारण के बाद वादी सहित 8 गवाहों की गवाही मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एडीजे नितिन कुमार ठाकुर ने 31 अक्तूबर 2023 को दोषी पवन अग्रवाल को हत्या के आरोप में सजा सुनाई थी।