फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जहर खाकर समाधान दिवस में पहुंचा किसान, एसपी की मेज पर बेसुध होकर गिरा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 06 Oct 2019 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पीड़ित किसान सुंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के थाना राया में शनिवार को समाधान दिवस में सल्फास खाकर पहुंचे 50 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आरोप है कि किसान को पड़ोसी परेशान कर रहे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। 

विज्ञापन


थाना राया के गांव नागल निवासी सुंदर सिंह (48) पुत्र कमल सिंह शनिवार की दोपहर थाना राया पहुंचा। इस वक्त थाना समाधान दिवस में एसपी क्राइम राधेश्याम राय सुनवाई कर रहे थे। किसान उनकी टेबल पर जा गिरा। यह देख थाने में खलबली मच गई। 

किसान ने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। उसने गांव के हरदेव और उसकी पत्नी चंद्रा से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। वो उसे झूठा मुकदमे में फंसाना चाहते हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। कोई उसकी सुनता नहीं है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा किसान ने दम

किसान की हालत बिगड़ती देख राया पुलिस ने आनन-फानन में सुंदर सिंह को जिला अस्पताल ले गए। यहां से नयति अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि किसान सल्फास का सेवन कर थाने पहुंचा था। थाने में आकर उसकी हालत बिगड़ी। उसे अस्पताल भिजवाया गया। हरदेव और चंद्रा देवी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी उसके रिश्तेदार हैं।

इससे पूर्व सुरीर कोतवाली में पीड़ित दंपती ने खुद को आग के हवाले कर दिया था, जिन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई थी। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा था। कई पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें