फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम के पास पहुंचा शख्स, बोला- साहब नसबंदी के बाद पत्नी फिर हो गई गर्भवती

Sat, 10 Sep 2022 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 पीड़ित ने बताया कि उसके चार बच्चे से पहले ही हैं। इसलिए पत्नी की नसबंदी कराई थी, लेकिन उसके बाद भी पत्नी गर्भवती हो गई। इसे लेकर उसने सीएमओ को शिकायत भी की है। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री से शिकायत करता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सरकारी ट्रोमा सेंटर में निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के सामने एक अजीब मामला सामना आया, जिसे सुनकर वे हैरान रह गए। यहां एक शख्स ने उनसे कहा कि 'साहब नसबंदी के बाद पत्नी फिर गर्भवती हो गई। मुआवजा के लिए उसने सीएमओ आफिस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।'

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को सरकारी ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान यहां शिकायत लेकर आए नंदू नाम के शख्स ने कहा कि उसके पास चार बच्चे हैं। फरवरी में उसने पत्नी की सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराई थी। इसके बाद उसकी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई है। मुआवजा के लिए उसने सीएमओ आफिस में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही कागजी कार्रवाई को पूरा कर दिया है। इसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिल पा रहा। मुआवजे के लिए वह पिछले पांच माह से अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि वे पीड़ित की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराएं, जिससे उसे भटकना न पड़े।

उपमुख्यमंत्री ने किया टूंडला सीएचसी व उसायनी पंचायत घर का निरीक्षण 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व उसायनी पंचायत घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को पर्याप्त दवाएं रखने के आदेश दिए।  शनिवार दोपहर करीब 12.15 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पहुंचे। उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण करने करते हुए अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले अस्पताल से छुट्टी न देने की बात कही, साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार देने के आदेश दिए।

विज्ञापन

  
अस्पतालों में दवाएं न मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प फिरोजाबाद को श्रेष्ठ बनाना है। हर व्यक्ति को उच्चकोटि का इलाज देना हमारा धर्म है। जनपद के अस्पतालों में जितनी दवाएं होनी चाहिए वो नहीं रखी जा रही हैं। उन्होंने सीएमओ दिनेश प्रेमी को भरपूर दवाएं अस्पताल में रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने गांव उसायनी स्थित पंचायत घर का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें