बृहस्पतिवार शाम को सात बजे एक बार फिर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस भाई रमाशंकर और चचेरे भाई को पकड़कर थाने ले गई। इसी बीच पिता घर से निकल गए। डेढ़ घंटे बाद उनके मदिया कटरा रेलवे पुल के नीचे ट्रेन से कटने की जानकारी हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने थाने के गेट पर रखा शव
राजेश ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस पर दोपहर में दो बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को थाने के गेट पर लाकर रख दिया। दो घंटे तक शव रखा रहा। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर अंतिम संस्कार किया।
मामले में मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मामला जीआरपी का है। परिजन थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। परिवार में बंटवारे का विवाद है। इसको लेकर ही झगड़ा हो गया था। यूपी 112 की पीआरवी दो लोगों को लेकर थाने आई थी। इसी बीच पीछे से सुखराम ने आत्महत्या कर ली। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।