फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद बेटी पर हुए अत्याचार सह न सका लाचार पिता, फांसी लगाकर दी जान

Wed, 13 May 2020 05:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

मक्का की रखवाली करते समय मचान पर लटक कर दे दी जान
विज्ञापन
suicide demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन माह पहले बेटी की शादी धूमधाम से करने के बाद पिता को सुकून मिला था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही बेटी पर जुल्म ढहाए जाने लगे तो पिता परेशान रहने लगा। परेशानियों को देख न सका और तनाव में रह रहने लगा। मंगलवार की रात एक लाचार पिता ने मक्का के खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


एटा जनपद के थाना नयागांव क्षेत्र स्थित गांव दादूपुर अकबरपुर निवासी संतराम उर्फ पप्पू (55) पुत्र आशाराम का शव बुधवार की सुबह मक्का की रखवाली के लिए बनाए गए मचान पर लटका मिला।

ये भी पढ़ें: लापरवाह सिस्टमः स्ट्रेचर न व्हीलचेयर, घिसटते हुए पहुंचते मरीज, वार्ड ब्यॉय भी नहीं मिला
विज्ञापन



सुबह खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने देखा तो शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने पुलिस को खबर दी और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। 
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रामकिशन ने बताया है कि बहन नीरज की शादी फरवरी माह में सुरजीत निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर के साथ की थी। शादी के बाद से बहनोई व अन्य ससुरालीजन बहन को परेशान करने लगे। 15 दिन पहले पिता बहन की ससुराल गए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई थी।

बेटी पर हुए जुल्मों से परेशान और अभद्रता से दुखी होकर पिता ने मंगलवार की रात मचान पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने बताया है कि वृद्ध आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, सात बेटा-बेटी हैं और जमीन बिल्कुल भी नहीं है। इसकी वजह से फांसी लगाना भी सामने आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें