फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जला युवकः कंटेनर से टकराने के बाद आग का गोला बनी बाइक, वाहन में फंसा रहा... तड़प-तड़प कर हुई मौत

Thu, 18 Jul 2024 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में हाईवे पर कंटनेर से टक्कर होने के साथ ही बाइक में आग लग गई। बाइक सवार खुद को बाइक से अलग नहीं कर सका, जिसके कारण वह भी बाइक के साथ जिंदा जल गया। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने उसकी शिनाख्त कर ली है। 


 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में बुधवार को एनएच 34 पर कंटेनर की टक्कर के बाद बाइक के साथ जलने वाला शख्स कस्बा के मोहल्ला ब्रहृमनान का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई ने थाने पहुंच कर शिनाख्त की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बेवर से भोगांव की ओर जा रहे कंटेनर ने एनएच 34 पर गांव करपिया पुरैया ऑवरब्रिज बझेरा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। बाइक को घसीटता हुआ कंटेनर चालक काफी दूर तक ले गया था। इस दौरान बाइक में आग लग गई।  बाइक सवार युवक की जिंदा जल कर मौत हो गई थी। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया था।

 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी मेहंदी हसन ने थाने पहुंच कर बताया कि भाई निसार उर्फ कन्हैया लकड़ी काटने का काम करता था। बुधवार दोपहर भोगांव से आते समय कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में भाई की जिंदा जल कर मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मेहंदी हसन की तहरीर पर कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें