फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'भाभी को मेरे पास भेजो, नहीं तो गंदे वीडियो कर दूंगा वायरल...' संजीव यादव को शर्म न आई, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 23 Jan 2026 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पीड़िता ने बताया कि युवक की करतूत से वो दहशत में है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए भाभी को पास भेजने का दबाव बनाया। शिकायत पर हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई के लड़के की पत्नी नीतू अपनी तबीयत खराब बताकर उनकी बेटी को खाना बनाने के बहाने अपने घर बुला लेती थी। बेटी की संजीव यादव नाम लड़के से फोन पर बात कराती थी। संजीव यादव ने बहलाकर बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

इसके बाद ब्लैकमेल कर बेटी को धमकी दी कि अपनी भाभी को मेरे पास लेकर आओ नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। वीडियो वायरल होने के डर से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें