फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की पिटाई: सास को रुपये नहीं दिए, इसलिए पत्नी को आ गया गुस्सा; ससुराल वालों को नहीं आई शर्म

Fri, 06 Mar 2026 09:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी ने अपने पति को मायके वालों से पिटवा दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सास के लिए रुपये न देने पर पत्नी और उसके मायके वालों ने युवक की पिटाई कर दी। शिकायत पर जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अवधपुरी में रहने वाले शाकिर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी रुकसार के साथ किराए के मकान में रहता है। पत्नी ने अपनी मां को देने के लिए रुपये मांगे। त्योहार के कारण उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपनी मां बिलकिश, पिता सलीम और भाई चांद बाबू को बुला लिया। 4 मार्च को सुबह 10:13 बजे आरोपियों ने उनकी पिटाई लगाई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बचाया। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें