फिरोजाबाद के टूंडला तहसील में तीसरी शादी करने जा रहे एक व्यक्ति को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ कर शांतिभंग में जेल भेज दिया। आरोपी पर कार्रवाई को लेकर पीड़िता दो पुत्रियों के साथ थाने में खड़ी रही। पत्नी ने शादी वाले घर में भी जमकर हंगामा किया।
आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी एक महिला का कहना है कि उनकी शादी 27 जुलाई 2007 को धर्मपाल गुलिया निवासी वख्तल की चौकी अलवर, राजस्थान के साथ हुई थी। उनके पति गाड़ी चलाने का काम करते हैं।
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस दौरान उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। बेटी पैदा होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।