फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: झूठी शिकायत लेकर आया था छेड़छाड़ का आरोपी, पोल खुलने पर पुलिस कमिश्नर ने कराया गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2022 03:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक युवक को झूठी शिकायत करना महंगा पड़ गया। उसकी पोल खुलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खेरागढ़ के मारपीट के मामले में वांछित आरोपी पुलिस आयुक्त कार्यालय में झूठी शिकायत लेकर पहुंच गया। उसने पत्नी से मारपीट के आरोप लगाए थे। थाना खेरागढ़ पुलिस के कार्यवाही नहीं करने की बात कही। पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने थाने से जवाब तलब किया तो उसकी सारी हकीकत सामने आ गई। उन्होंने आरोपी को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराया। विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए।

पहुंचा था कमिश्नरेट कार्यालय

खेरागढ़ के पटपड़गंज निवासी बृजेश उर्फ बिज्जो मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचा था। पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह के सामने प्रस्तुत होने के बाद बृजेश ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई है। थाने पर शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। वह भटकने को मजबूर है। इस पर पुलिस आयुक्त ने थाना खेरागढ़ प्रभारी निरीक्षक से जवाब तलब किया। उन्हें पीड़ित के बारे में बताया। मगर, प्रभारी निरीक्षक ने सारी सच्चाई बताई। 

मारपीट के मामले में था वांछित

बृजेश के खिलाफ थाना खेरागढ़ में दो दिन पहले मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसने गांव के ही एक परिवार के साथ मारपीट की थी। उसी परिवार की महिला ने पूर्व में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। मारपीट के मामले में वांछित था। वह झूठी शिकायत लेकर आया था। उसकी पत्नी बाइक से गिरकर घायल हुई थी। इसे मारपीट का रूप देकर मुकदमा दर्ज कराना चाहता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: रिफाइंड कंपनी एजेंसी के सेल्सकर्मी से लूट, दो बदमाशों ने हाईवे पर दिया वारदात को अंजाम

विधिक कार्यवाही के दिए निर्देश

पुलिस आयुक्त ने पुलिस को बुला कर आरोपी को गिरफ्तार कराया। इसके बाद विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें