फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विदेशी दंपती ने शादी की 40वीं वर्षगांठ पर निकाली बरात, ताजमहल के पास हिंदू रीति-रिवाज से रचाया विवाह

Tue, 06 Dec 2022 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इटली के 70 साल के माउरो भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। वह अपनी पत्नी स्टैनफानिया के साथ शादी की 40वीं वर्षगांठ पर आगरा घूमने आए थे। यहां उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी की। 
विज्ञापन
विदेशी दंपती ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इटली के दंपती ने अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ पर हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा विवाह रचाया। बैंड-बाजे के साथ बरात निकाली। विदेशी दंपती की अनोखी शादी में शहर के कई लोग बराती बने। प्रेम के प्रतीक ताजमहल के पास एक रिजॉर्ट में विदेशी दंपती ने सात फेरे लिए और अपनी शादी की वर्षगांठ को यादगार बनाया। 

विज्ञापन


इटली के 70 साल के माउरो भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। वह अपनी पत्नी स्टैनफानिया के साथ शादी की 40वीं वर्षगांठ पर भारत घूमने आए थे। उन्होंने आगरा के ट्रेवल्स और इवेंट ऑपरेटर एमटीए ग्रुप के मनीष शर्मा से संपर्क कर शादी की वर्षगांठ को भारतीय परंपरा के साथ मनाने की इच्छा जताई। यहां आकर वह भारतीय संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि विदेशी दंपती ने शादी की वर्षगांठ पर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का निर्णय कर लिया। 

मनीष शर्मा ने ताजमहल के निकट एक रिजार्ट में विदेशी दंपती के विवाह की व्यवस्था कराई। विदेशी दंपती ने सबसे पहले भारतीय दूल्हा-दुल्हन के पारंपरिक वेशभूषा में ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद रिजॉर्ट में बैंड-बाजे के साथ बरात निकाली। पंडित प्रवीन दत्त शर्मा ने दोनों का विवाह कराया। इटालियन दंपती इस आयोजन से बहुत खूब हुए और सभी का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें