फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईंट मारकर बुजुर्ग राजमिस्त्री की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा(आगरा)। थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में बुधवार को ईंट मारकर बुजुर्ग राजमिस्त्री के हत्यारोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव के मद्देनजर दूसरे दिन भी मोहल्ले में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बुजुर्ग साहबुद्दीन अपने घर के बाहर खड़े होकर पुत्रवधू से कहासुनी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दीपक पुत्र गुलाब सिंह (30) ने विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर दीपक ने छत से ईंट फेंकी, जो साहबुद्दीन के सिर में लगी। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्रवधू उन्हें अंदर ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक भाग गया था। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी एहतियातन गुलाब नगर में पुलिस बल मुस्तैद रहा। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मृतक के पुत्र मुन्ना खां की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें