फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: झूठी शान के लिए घोंट दिया शादीशुदा बेटी का गला, आरोपी पिता गिरफ्तार

Thu, 06 Dec 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में झूठी शान के लिए एक व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर एक दिसंबर को गांव हरचंदपुर के पास हुए हत्याकांड का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिता ने भांजे के साथ मिलकर पुत्री को मार डाला। महिला कई बार ससुराल से जा चुकी थी, जिससे समाज में काफी बदनामी हो रही थी। गिरफ्तार आरोपी पिता को पुलिस ने लिखापढ़ी कर जेल भेजा है। 

थाना किशनी क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में 30 नवंबर को एक 25 वर्षीय महिला का शव चारागाह में पड़ा मिला था। तीसरे दिन शव की शिनाख्त थाना कुर्रा के एक गांव निवासी के रूप में हुई थी। यह भी पता चला था कि तीन माह पहले महिला अपने रिश्तेदार के साथ कहीं चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गुरुवार को एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला की ऑनर किलिंग हुई है। शादी के बाद से महिला कई बार घर से चुकी थी। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता इससे आहत था। 

29 नवंबर को महिला ने फिर से भागने की कोशिश की थी, लेकिन अगले दिन पिता ने उसे पकड़ लिया था और भांजे के साथ बाइक पर बैठाकर घर ले जा रहा था। गांव हरचंदपुर के पास महिला ने गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की तो पिता ने आपा खो दिया। 

भांजे की मदद से पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। छह दिन बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपी को भेज दिया है। वहीं आरोपी भांजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें