फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद में गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शहर में एक युवती ने दी जान

Tue, 22 Feb 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। शिकोहाबाद में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवती ने जान दे दी। 
विज्ञापन
मृतक युवक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गृह कलह से तंग युवक ने मकान के अंदर बने स्टोर रूम में लगे एंगल से स्वाफी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारा। उधर,  दक्षिण थाना क्षेत्र में एक युवती ने जान दे दी। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा निवासी देवेंद्र उर्फ सोनू (30) परिवार के साथ रह रहा था। सोनू की पत्नी श्वेता बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। दो दिन पूर्व दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद से सोनू घर से चला गया। 

सोमवार से गायब था युवक 

सोमवार को पूरे दिन घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह सोनू के सामने वाले मकान से दुर्गंध सी आने लगी। इस पर परिवार के लोगों ने मकान के अंदर स्टोर रूम को देखा तो उनकी चीख निकल गई। 

सोनू का शव स्टोर रूम में लगे एंगल पर मफलर से लटक रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया सोनू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से उसके दो बेटों यश और अंश के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

परिजन और ससुरालीजनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

सोनू की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत की जानकारी होते ही उसके ससुरालीजन भी पहुंच गये। दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे पर युवक की मौत को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। मृतक की पत्नी स्वेता सुबह ही ड्यूटी पर चली गई थी। जब उसे जानकारी तो वह ड्यूटी छोड़ कर घर पहुंची। 

मृतक की पत्नी के घर में घुसते ही हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की मां उसकी पत्नी और उसके परिवारीजनों को सोनू की मौत का जिम्मेदार ठहरा रही थी, वहीं सोनू की पत्नी उसकी मां और उसके भाइयों को। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को संभाला। वहीं सोनू के भाई ने उसकी पत्नी को अंतिम समय में चेहरा भी नहीं देखने दिया। 
विज्ञापन

युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र की धोबी वाली पुलिया के समीप मंगलवार दोपहर युवती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

दक्षिण थाना क्षेत्र की धोबी वाली पुलिया निवासी 25 वर्षीय काजल शर्मा ने मंगलवार दोपहर घर के अंदर ही फांसी लगा ली। युवती को फंदे पर लटका देख परिजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने युवती को फंदे से उतारा। 

उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। युवती की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन मौत का कारण नहीं बता सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें