फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malti Chahar: शो में निभाई अपनी, परिवार और शहर की मर्यादा...जानें मालती चाहर ने क्या कहा

Wed, 17 Dec 2025 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिग बॉस में मर्यादा की मिसाल बनीं मालती चाहर ने वोटिंग के दौरान मिले अपार समर्थन के लिए शहरवासियों और अपने प्रशंसकों का आभार जताया और कहा कि बिग बॉस का यह सफर उनके लिए सीख और अनुभवों से भरा रहा है। 
 
विज्ञापन
मालती चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस में टॉप 6 तक का सफर तय करने वाली मालती चाहर ने कहा कि उन्होंने पूरे सीजन के दौरान अपनी, अपने परिवार और अपने शहर की मर्यादा को हर हाल में बनाए रखा। 
विज्ञापन


बिग बॉस जैसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण मंच पर रहकर खुद को संयमित रखना आसान नहीं था, लेकिन उन्हें हमेशा यह एहसास रहा कि वे सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि अपने परिवार और शहर की पहचान का भी प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसी सोच ने उन्हें हर परिस्थिति में संतुलित और सकारात्मक बनाए रखा। 

उन्होंने वोटिंग के दौरान मिले अपार समर्थन के लिए शहरवासियों और अपने प्रशंसकों का आभार जताया और कहा कि बिग बॉस का यह सफर उनके लिए सीख और अनुभवों से भरा रहा है। शो के बाद वह अपने करिअर को नई दिशा देने पर फोकस करेंगी और जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों के सामने नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें