फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मलपुरा क्रिकेट क्लब ने 68 रनों से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
अकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
अकोला। चौ. चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के मैदान पर सोमवार को टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मैनेजर छिद्धि सिंह एवं प्रभात चाहर रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच नगला जयराम क्रिकेट क्लब और मलपुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मलपुरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में नगला जयराम क्रिकेट क्लब की टीम 10वें ओवर में मात्र 81 रन पर ऑल आउट हो गई। मलपुरा क्रिकेट क्लब ने यह मैच 68 रन से जीत लिया। मलपुरा के मनोज ने 14 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 54 रनों की तूफानी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। जन सेवा संकल्प समिति के अध्यक्ष सीपी चाहर की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्य अतिथि प्रभात चाहर ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह, खेल के प्रति समर्पण और युवाओं की ऊर्जा को देखकर प्रसन्नता हुई। इस मौके पर चौधरी चरणसिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के प्रबंधक चौधरी छिद्धि सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ममता चौधरी, जितेंद्र कोच, टूर्नामेंट के अध्यक्ष टीकम चाहर, गौरव सिंघल, टीकम सिंह, उदयवीर चाहर, अर्जुन सिंह, साहिल, पंकज चाहर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें