डीएपी के लिए जुटी किसानों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के बरौली अहीर में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति पर किसानों के हंगामे के बाद डीएपी का वितरण हुआ। जानकारी के अनुसार साधन सहकारी केन्द्र बरौली अहीर पर डीएपी के वितरण की सूचना पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान सुबह नौ बजे पहुंचे और कतार बद्ध खड़े हो कर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। किन्तु डीएपी का वितरण दोपहर 11 बजें तक शुरू न होने पर किसानों का ग़ुस्सा फूट पड़ा वे सचिव के कक्ष में घुस कर नाराजगी जताई और वितरण की मांग करने लगे।वही सचिव देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कम्प्यूटर आपरेटर के न आने से वितरण में देरी हुई।एक हजार डीएपी के पैकेट उपलब्ध है पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरण किया जा रहा है। वितरण का कार्य प्रतिदिन स्टाक रहने तक होगा।