20एमएनपी-23-गांव मलपुर में जलनिकासी करते सफाई कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव मलपुर में जलभराव और अव्यवस्थाओं की खबर प्रकाशित हुई तो सीडीओ विनोद कुमार ने संज्ञान लिया। तत्काल खंड विकास अधिकारी को आदेशित कर गांव में सफाईकर्मियों की टीम भेजी। टीम ने साफ-सफाई करने के साथ ही जलनिकासी के इंतजाम भी कराए। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया।
मलपुर की गलियों में जलभराव के कारण कीचड़ हो गया था। साफ-सफाई के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में गांव की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बीडीओ सुल्तानगंज को तत्काल गांव में साफ-सफाई और जलनिकासी के इंतजाम कराने के आदेश दिए थे। सीडीओ के आदेश पर सफाई कर्मचारियों की एक टीम मलपुर पहुंची। टीम ने गलियों में भरे पानी को निकालने के साथ ही साफ-सफाई भी की। उन्होंने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया। इससे गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली। दरअसल गांव के लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से जलनिकासी के इंतजाम कराने के लिए कहा था, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। बीडीओ सुल्तानगंज पीसी राम ने पंचायत सचिव को जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डलवाने के भी आदेश दिए हैं।