फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों संग तो मलेशिया की महारानी ने देखा ताज

Sun, 17 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मलेश्‍ा‌‌‌िया की रानी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
शनिवार को दुनिया के दो शाही परिवारों के सदस्य ताजमहल का दीदार करने आए। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की राह में तो प्रशासन ने पलक पांवड़े बिछाए, लेकिन मलेशिया की महारानी तुआंकू हजा हमीनह बिनती ने वाकई आम पर्यटकों के साथ ही ताज देखा। उनके लिए न तो बेरिकेडिंग की गई और न ही किसी पर्यटक का प्रवेश रोका गया। ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर उन्होंने 17 सदस्यीय दल के साथ फोटो    खिंचवाए। इसके विपरीत केट और विलियम का अंदाज एकदम शाही रहा। उनके लिए इंतजाम भी वैसे ही किए  गए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे मलेशिया की महारानी ताजमहल पहुंचीं। उन्हें दो घंटे ताज में रुकना था, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से वह महज 40 मिनट में ही लौट गईं। रॉयल गेट पर एएसआई अधिकारियों ने उनसे विजिटर बुक में कमेंट के लिए कहा, लेकिन गर्मी से परेशान हुईं महारानी ने होटल का रुख कर लिया। उनके लिए न पर्यटकों को रोका गया, न ट्रैफिक बंद हुआ, न ही सुरक्षा में आला अफसर मौजूद  रहे।
इसके विपरीत ब्रिटेन के शाही जोड़े के होटल से चलते ही वहां से ताजमहल के पूर्वी गेट तक का ट्रैफिक रोक दिया गया। ताजमहल के सभी टिकट विंडो पर पर्यटकों को टिकट देना बंद कर दिया गया। सैलानी इससे पहले ही रोक दिए गए थे। जो थोड़ा भी आगे निकलने की कोशिश कर रहा था, उन पर सुरक्षाकर्मी सख्ती कर रहे थे। जबकि चार दिन से अफसरों की तरफ से कहा यह जा रहा था कि शाही जोड़ा आम पर्यटकों केसाथ ताज देखेगा। उनका स्वागत करने केलिए खेरिया एयरपोर्ट पर आईजी डीसी मिश्र, कमिश्नर प्रदीप भटनागर, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम पंकज कुमार और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन

... तो अफसरों को भारी पड़ेगा जवाब देना
आगरा। ब्रिटिश शाही जोड़े के लिए आम पर्यटकों को रोक देना अफसरों को भारी पड़ सकता है। इसके लिए कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अगर कोई कोर्ट चला गया तो अफसरों को जवाब देने में दिक्कत हो सकती है। कई पर्यटक तो गुस्से में शहाजहां-मुमताज की कब्रों को देखे बगैर ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें