फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने पत्नी संग किया ताज का दीदार, बोले- ये अद्भुत है...

Tue, 08 Oct 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचे। वे खेरिया एयर पोर्ट पर आए। उनका स्वागत  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। 
 
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने पत्नी संग किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शब्द इसका न्याय नहीं कर सकते। मंत्रमुग्ध कर देने वाला यह मकबरा प्रेम और वास्तुकला की अनूठी मिसाल है। इन शब्दों के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने ताजमहल देखने के बाद अपने एहसास को कागज पर लिखा।
विज्ञापन





 

अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद और मालदीव के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार सुबह मालदीव के राष्ट्रपति ताजमहल पहुंचे। वह एयर इंडिया के विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। खेरिया एयरपोर्ट और शिल्पग्राम पर मालदीव के राष्ट्रपति के स्वागत में ब्रज की संस्कृति के लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुति की गई। मयूर नृत्य और रास के साथ फूलों की होली का प्रदर्शन किया गया। शाही अंदाज वाली गोल्फ कार्ट से राष्ट्रपति मुइज्जू ताजमहल के फोरकोर्ट पहुंचे, जहां अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने उन्हें ताज का भ्रमण कराया और ताज के इतिहास और वास्तुकला के साथ इसकी देखरेख, संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

साजिदा ने पूछा- कितने लोगों ने बनाया ताज
राष्ट्रपति की पत्नी साजिदा मोहम्मद ने गाइड राजीव सिंह से पूछा कि ताजमहल को कितने लोगों ने बनाया। गाइड ने बताया कि 20 हजार कारीगरों ने इसे बनाया था और ताजगंज में उनकी पीढ़ी के लोग अब भी रहते हैं। वह ताजमहल में एक घंटे रहे और सेंट्रल टैंक के साथ रॉयल गेट प्लेटफॉर्म पर फोटो खिंचवाया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उन्हें ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की।



 
विज्ञापन

पर्यटक हुए परेशान, तीन घंटे बंद रहा गेट
मालदीव के राष्ट्रपति की यात्रा के कारण पर्यटक परेशान रहे। वीआईपी रोड को उनके आवागमन के दौरान बंद कर दिया गया था। सुबह 3 घंटे तक ताजमहल के गेट आम पर्यटकों के लिए बंद रहे। सुबह 7:30 बजे गेट बंद हुए जो 10:30 बजे खुले। वीआईपी रोड बंद होने के कारण लोग ऑफिस लेट पहुंचे। माल रोड से फतेहाबाद रोड और खेरिया मोड़ की ओर रहने वालों को काफिला निकलने तक आधा घंटे के लिए रोका गया। एयरपोर्ट से ताज तक की सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें